फ़ॉलोअर

शुक्रवार, 6 फ़रवरी 2015

ंमंगलयान
     राकेश ‘चक्र’

मार्स आॅबिटर मिशन का
      यह पहला अभियान ।।
मंगल-ग्रह अंतरिक्ष में
      पहुँचा है मंगलयान ।।
डा. के.राधाकृष्णन हैं
      भारत देश की शान ।।
‘इसरो’ इसका नाम अनूठा
      यह उपग्रह रहा बनाता ।
यही भारतीय अंतरिक्ष में
      शोध संगठन कहलाता ।।
रोज-रोज ही गढ़ता रहता,
      मीलों के अगणित पत्थर
श्रीहरिकोटा है स्थापित,
      वर्ष उन्नीस सौ सत्तर ।।
प्रायोजित कार्यक्रम करता
      यह सबको है दिखलाता
यही दिखाता पूरे जग को,
      एक मंच पर है लाता ।।
ये ही सागर की लहरों पर,
      अपनी निगरानी रखता
तूफानों और चक्रवात की,
      सुन्दर, कथा-कहानी लिखता ।।
प्यारे बच्चो ! तुम भी कोई
      नई कहानी रोज लिखो
पढ़ो-पढ़ाओ-खेलो-कूदो
      बाहर-भीतर नेक दिखो ।

राकेश ‘चक्र’
90, शिवपुरी, मुरादाबाद
मोबाइल: 09456201857

1 टिप्पणी: